Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University
जिन्होंने कत्ल किया वह बाहर घूम रहे : आरती राय
LAKHIMPUR KHERI NEWS: 35 साल पुराने जमीनी विवाद को लेकर बिना पूर्व सूचना के गत शनिवार को पूर्व विधायक निरवेंन्द्र कुमार मिश्रा “मुन्ना” के पुत्र संजीव कुमार मिश्रा को पलिया पुलिस ने पीएससी और भारी पुलिस बल के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। इस गिरफ्तारी को लेकर क्षेत्र में काफी विवाद उत्पन्न हो गया है। इस गिरफ्तारी के खिलाफ आज दोपहर 12:00 बजे अखिल भारतीय किसान महासभा और क्षेत्र के बुद्धिजीवी वर्ग (लोकतंत्र बचाओ) के बैनर तले एक ज्ञापन राज्यपाल संबोधित उप जिलाधिकारी को सौंपा गया। ज्ञापन में संजीव मिश्रा को न्याय दिलाने, लोकतांत्रिक व्यवस्था को जीवित रखने और इस मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की गई है। किसान महासभा के नेताओं ने आरोप लगाया कि संजीव मुन्ना की गिरफ्तारी में राजनीतिक दबाव और तात्कालिक परिस्थितियों का प्रभाव था, और उन्होंने इसे एक राजनीतिक साजिश करार दिया। उन्होंने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच करने की अपील की है। यह ज्ञापन प्रशासन के लिए एक चुनौती बन गया है, और अब सभी की निगाहें इस मामले पर टिकी हुई हैं।
ज्ञापन में ये प्रमुख लोग शामिल हुए: वरिष्ठ नेता कमलेश राय , अखिल भारतीय प्रगतिशील महिला संगठन की जिला अध्यक्ष आरती राय,लल्लन गोड पूर्व प्रधान, सोनू चौधरी, पूर्व सभासद विश्वाकांत त्रिपाठी, अतुल शुक्ला, सुरेश कुमार, विनोद निषाद, अनुज निषाद, राधेश्याम, राजेंद्र सिंह, विक्की पाल, अनु चौधरी सपा महिला विधानसभा अध्यक्ष, रवि प्रताप, कुलदीप सिंह, राकेश कुमार, चंद्रभूषण मिश्रा, अब्दुल खालिक, मुमताज राजा, मोतीलाल निषाद, सनी सिंह, राकेश सिंह, मनोज कुमार, शिवम कुमार, नितिन कुमार, नत्थू गौतम। चौआ ठाकुर आदि मौजूद रहे।यह मामला अब प्रशासन के लिए एक बड़ी चुनौती बन चुका है, और क्षेत्र की राजनीति पर इसका असर साफ़ नजर आ रहा है। प्रशासन को निष्पक्ष जांच के दबाव का सामना करना पड़ रहा है, जिससे यह मामला और भी महत्वपूर्ण हो गया है।