प्राथमिक विद्यालय में बड़ी चोरी, मिड-डे मील का राशन और कीमती सामान ले उड़े चोर

ETAWA NEWS: इटावा जिले के इकदिल थाना क्षेत्र अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय दामोदरपुर  में चोरी की सनसनीखेज घटना सामने आई है। विद्यालय जब सुबह खुला तो कार्यालय के ताले टूटे मिले और अंदर का सामान अस्त-व्यस्त पड़ा था। प्रधानाध्यापक द्वारा थाना इकदिल में दी गई लिखित शिकायत के अनुसार, 6 दिसंबर 2025 की सुबह करीब 8:30 बजे जब वे विद्यालय पहुंचे, तो उन्होंने देखा कि कार्यालय का ताला टूटा हुआ था और अलमारी व अन्य सामान बिखरा पड़ा था। जांच करने पर पता चला कि विद्यालय से पीतल की थाली, बैटरी से चलने वाला पंखा, साउंड सिस्टम, अनाज रखने की टंकी, लगभग 90 किलो गेहूं और 30 किलो चावल चोरी कर लिए गए हैं। इसके अलावा मिड-डे मील की रसोई से दाल, चना व अन्य खाद्य सामग्री भी गायब पाई गई। घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस घटना से क्षेत्र के लोगों में भारी नाराजगी है और उन्होंने प्रशासन से जल्द से जल्द चोरी का खुलासा करने की मांग की है।
यह घटना सरकारी विद्यालयों की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *