Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University
AURAIYA NEWS: अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बडेरा में गुरुवार रात बारातियों और ग्रामीणों के बीच उस समय विवाद खड़ा हो गया, जब कुछ बारातियों ने सड़क किनारे खड़े एक ट्रक में तोड़फोड़ शुरू कर दी और उसकी केबिन में सो रहे ट्रक चालक के साथ मारपीट करने लगे। जानकारी के अनुसार बडेरा गाँव निवासी आमोद की पुत्री प्रवीणा के विवाह में बारात पहुँची थी। गाँव स्थित विद्यालय के पास बारातियों ने अपनी गाड़ियां आड़े-तिरछे तरीके से खड़ी कर रखी थीं। इसी दौरान गाँव निवासी राहुल, ट्रक चालक ट्रक लेकर वहाँ पहुँचा। रास्ता बाधित देख उसने ट्रक को किनारे लगाकर केबिन में ही आराम करने लगा, ताकि बाराती वापसी आते समय ट्रक को हटा सके। रात में कुछ बाराती लौटकर आए तो ट्रक को खड़ा देख भड़क गए। आरोप है कि एक बाराती ने ईंट मारकर ट्रक का शीशा तोड़ दिया। आवाज सुनकर राहुल जागा और कारण पूछने लगा तो बारातियों ने उसके साथ हाथापाई शुरू कर दी। शोर सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुँचे तो आरोपी बाराती एक कार में सवार होकर फरार हो गए। घटना की जानकारी फैलते ही अन्य ग्रामीण इकट्ठा हो गए और शेष बारातियों को रोक लिया, जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया। सूचना पर पुलिस भी वहाँ पहुँच गई और स्थिति को नियंत्रित किया कोतवाल ललितेश त्रिपाठी ने बताया कि दोनों पक्षों में बातचीत कर आपसी समझौता हो गया है। घटना को लेकर किसी भी पक्ष की ओर से तहरीर नहीं दी गई है।