Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University
बहुचरा इंटर कालेज में आरएसएस द्वारा आयोजित हुआ विराट हिंदू सम्मेलन
PRATAPGARH NEWS: आज हिंदू समाज को सशक्त एवं सुदृढ़ करने की आवश्यकता है, ताकि हिन्दू समाज के विरुद्ध चल रहे विधर्मियों के षड्यंत्रों को जड़मूल समाप्त किया जा सके और ये तब संभव है जब हिन्दू जाति एकसूत्र मे आबद्ध रहेगी। उक्त बातें रविवार को सकल हिन्दू समाज समिति के आयोजकत्व में संडवा चंद्रिका खंड के कोडरामादूपुर न्याय पंचायत स्थित बहुचरा इंटर कालेज में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा आयोजित विराट हिन्दू सम्मेलन को बतौर मुख्य वक्ता सम्बोधित करते हुए आरएसएस प्रतापगढ़ के विभाग प्रचारक ओम प्रकाश ने कहा। उन्होंने कहा कि आज हिंदू राष्ट्र, हिंदू समाज, हिंदू धर्म और हिंदू संस्कृति के बारे में समाज को जागृत करने की आवश्यकता है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का आरंभ से उद्देश्य रहा है कि सकल हिन्दू समाज को संगठित करके भारत को भव्य भारत बनाना। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा भारत माता के चित्र पर पुष्पअर्पित कर दीप प्रवज्जलन किया गया। इस मौके पर क्षेत्रीय कलाकारों द्वारा भजन गायन एवं हिंदुत्व पर आधारित काव्य पाठ किया गया। इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि महंत बृजेश गिरी महराज, विशिष्ट अतिथि चंदीराम एवं अति विशिष्टअतिथि के रूप में मातृशक्ति दीक्षा सिंह की गरिमामय उपस्थिति रही, जिन्होंने अपने अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला प्रचारक प्रवीण कृष्ण, खंड कार्यवाह उमेश, राजकुमार, आशीष, भूपेंद्र,सूर्यभान, शिव शंकर, राम केवल, उमंग,अनिल आदि उपस्थित रहे।