Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University
PRATAPGARH NEWS: सर्वांगीण विकास पब्लिक कॉलेज के प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर पार्षद के एन सिंह तथा विशिष्ट अतिथि के तौर पर समाजसेविका रीना त्रिपाठी उपस्थित रही। कार्यक्रम की शुरुआत संस्था के डायरेक्टर सेवक राम कनौजिया तथा उपस्थित अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर मां सरस्वती को नमन कर किया। बच्चों ने रंगारंग प्रस्तुतिया देने के साथ ही संदेशआत्मक नाटक कविता और गीत प्रस्तुत किया। जैसा कि सभी लोग आज मल्टीमीडिया के ज्यादा बढ़ते बच्चों में क्रेज से परेशान हैं अतः यह मुद्दा कार्यक्रम के ज्यादातर अभिभावकों को संदेश देने में सफल रह। बच्चों ने संदेश लघु नाटक और नृत्य गीत के माध्यम से मोबाइल की लत से बच्चों को दूर रहने का संदेश दिया। मुख्य अतिथि पार्षद केन सिंह ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण,नैतिक शिक्षा और मानसिक विकास ज्यादा से ज्यादा हो सके इसके लिए सर्वांगीण विकास कॉलेज हमेशा समर्पित रहा है यहां पर पढ़ाई का स्तर बहुत ही गुणवत्तापूर्ण रहा है और आने वाले समय में भी इस क्षेत्र के शिक्षा में योगदान में विद्यालय अपना सर्वश्रेष्ठ देगा। रीना त्रिपाठी ने बताया कि जैसा कि नाम से विदित है कुशल मैनेजमेंट के द्वारा विवेक कुमार विद्यालय के सभी बच्चों का सर्वांगीण विकास अर्थात् हॉलिस्टिक डेवलपमेंट कर रहे हैं, जिसका अर्थ है कि बच्चे का विकास केवल पढ़ाई-लिखाई या बुद्धि तक सीमित नहीं रहता, बल्कि उनकी हर दिशा में संतुलित और पूर्ण वृद्धि हो रही है। विद्यालय में बच्चे का शरीर, मन, भावनाएँ, सामाजिक व्यवहार, नैतिकता और रचनात्मकता सबका एकसाथ विकास शिक्षा व विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से करने का पूर्ण प्रयास किया जाता है अतः विद्यालय में पढ़ रहे बच्चों के अभिभावकों को निश्चिंत रहना चाहिए उनके बच्चों का भविष्य सुरक्षित हाथों में है ।मैनेजर विवेक कुमार ने सभी उपस्थित अभिभावकों को धन्यवाद यापित किया और लकी ड्रा के माध्यम से बच्चों और अभिभावकों को प्रथम पुरस्कार लैपटॉप ,द्वितीय स्मार्ट टीवी व अन्य आकर्षक पुरस्कारों से पुरस्कृत भी किया। एनुअल फेस्ट में बच्चों ने झूलों और बच्चों के द्वारा लगाए गए इंस्टॉलो का आनंद लिया। विद्यालय की प्रिंसिपल उषा मशीहने सभी बच्चों ने जो परफॉर्मेंस दी उसके लिए उन्हें बधाई और शिक्षकों को बच्चों को कुशल ट्रेनिंग देने की बधाई दी। विद्यालय प्रांगण में उपस्थित सभी अभिभावकों बच्चों और उपस्थित अतिथियों का आभार और धन्यवाद व्यक्त किया।