Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University
KAUSHAMBI NEWS: पुरानी पेंशन की बहाली की लड़ाई लड़ रही अटेवा परिवार ने रविवार को जिला संयोजक कुशल सिंह के नेतृत्व में संगठन के जुझारू निष्ठावान व कर्मठ साथी स्वर्गीय डॉक्टर राम आशीष की शहादत दिवस को अत्यंत श्रद्धा और सम्मान के साथ डायट मैदान में पुष्पांजलि अर्पित कर कैंडल जलाकर मनाया। संगठन के जिला महामंत्री सतीश चंद्र शर्मा ने कार्यक्रम का संचालन किया और सभी ने नाम आंखों से श्रद्धांजलि सभा में शामिल होकर पुरानी पेंशन बहाली तक अपनी लड़ाई में योगदान देने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में संगठन के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं व शिक्षकों ने उपस्थित होकर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए और उनके संघर्षपूर्ण जीवन को याद किया। श्रद्धांजलि सभा में संगठन के जिला मंत्री रमेश चंद्र सेन ने पुरानी पेंशन बहाली होने तक आंदोलन को जारी रखने का संकल्प दिलाया। श्रद्धांजलि सभा में राजेंद्र सिंह, आशीष सिंह, इकबाल अली, राघवेंद्र सिंह,राजेश सिंह, धीरेंद्र सिंह, राम दत्त, देवेंद्र कुमार वर्मा, प्रभात मिश्रा (दिव्यांग साथी), शिवभान,रजनीश पटेल, आशीर्वाद यादव, शिवम यादव, साबिरअली, विद्या सागर मौर्य आदि शिक्षकों ने कैंडल जलाकर श्रद्धांजलि दिया। पदाधिकारियों ने इस अवसर पर संकल्प लिया कि स्वर्गीय राम आशीष ने जिस संघर्ष को शुरू करते हुए अपने प्राण न्योछावर कर दिए उस संघर्ष को आगे बढ़ाते हुए पुरानी पेंशन बहाली के लक्ष्य को प्राप्त करने तक हमारा आंदोलन जारी रहेगा। उनके विचार और आदर्श संगठन को सदैव प्रेरित करते रहेंगे। अंत में दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई।