Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University
KAUSHAMBI NEWS: समर्थ किसान पार्टी के जिलाध्यक्ष मुन्ना लाल तिवारी ने रविवार को सिराथू तहसील के कड़ा ब्लॉक अंतर्गत कई रजबहों जैसे सौरई माइनर, कमालपुर माइनर, पथरावा माइनर, धमावा माइनर आदि का स्थलीय जायजा लिया और किसानो से वार्ता की। किसानो ने बताया कि सिंचाई खंड फतेहपुर के द्वारा इन रजबहों में सिल्ट सफाई का कार्य कराया जा रहा है। आगे बताया कि कई रजबहों में सिल्ट सफाई के नाम पर मानक के विपरित सिर्फ खानापूर्ति की जा रही है जिससे क्षेत्रीय किसान नाराज हैं। इस अवसर पर समर्थ किसान पार्टी के जिलाध्यक्ष मुन्नालाल तिवारी ने कहा कि सिल्ट सफाई के कार्य में विभागीय ठेकेदार मनमानी और लापरवाही कर रहे हैं। आगे कहा कि मानक के विपरित सिल्ट सफाई कराए जाने से नहर में जलापूर्ति शुरू होने पर नहर की पटरी के कटने का खतरा रहता है जिससे जलभराव के चलते किसानो की फसलों का नुकसान होता है। इसी के साथ मुन्ना लाल तिवारी ने कहा कि इस मुद्दे को लेकर सिंचाई खंड फतेहपुर के अधिकारियों की उदासीनता भी संदेह के घेरे में है। इसी के साथ मुन्नालाल तिवारी ने कहा कि इस मामले की मेरे द्वारा जिला प्रशासन कौशांबी को लिखित मांगपत्र देकर जांच कराए जाने की एवं दोषियों पर समुचित कार्यवाही करने सहित मानक के अनुरूप सिल्ट सफाई का कार्य कराए जाने की मांग की गई थी लेकिन अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई जिससे क्षेत्रीय किसान आक्रोशित हैं। आगे कहा कि जल्द ही सिल्ट सफाई में अनियमितता की समस्या को लेकर सैकड़ों किसानो और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ धरना प्रदर्शन किया जायेगा और जिला प्रशासन कौशांबी से स्थलीय जांच कराने और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की जायेगी। इस अवसर पर रामू सरोज, इंद्रराज यादव, विकास साहू, दिलीप सोनकर, शफीक अहमद आदि मौजूद रहे।