Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University
KAUSHAMBI NEWS: सैनी कोतवाली क्षेत्र के केसरिया गांव के एक व्यक्ति का आरोप है कि उसके पट्टीदार सहन की भूमि पर अवैध कब्जे का प्रयास करते हुए झगड़े पर आमादा हो जाते है और धमकी देते है , पीड़ित की शिकायत पर पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है । सैनी कोतवाली के केसरिया निवासी सुनील कुमार पुत्र स्व रामकुमार ने रविवार को सैनी पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया कि मेरे मकान के सामने सहन की भूमि है जिसमे बीस वर्ष से शौचालय आदि बनवाया था , सुनील का आरोप है कि उसके पट्टीदार अवैध कब्जे का प्रयास करते हुए झगड़े पर आमादा होकर धमकी देते है । पीड़ित की शिकायत पर पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है ।