भाजपा जिलाध्यक्ष अन्नू श्रीवास्तव के स्वागत कार्यक्रम की तिथि परिवर्तित

FATEHPUR NEWS: भारतीय जनता पार्टी द्वारा नवनियुक्त जिलाध्यक्ष अन्नू श्रीवास्तव के सम्मान में प्रस्तावित स्वागत कार्यक्रम की तिथि में संशोधन किया गया है। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम 8 दिसंबर को होना था, जिसे मतदाता पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के चलते स्थगित कर दिया गया है। जिला मीडिया प्रभारी भाजपा फतेहपुर प्रवीण कुमार सिंह द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार अब यह कार्यक्रम पूर्व निर्धारित रूट और स्थानों पर 12 दिसंबर को बड़े उत्साह और उल्लास के साथ आयोजित किया जाएगा। पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से कार्यक्रम में उपस्थिति दर्ज कराने का आग्रह किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *