Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University
पुलिस कार्रवाई से नाराज पीड़ित ने लगाई सुरक्षा की गुहार
FATEHPUR NEWS: थाना सुल्तानपुर घोष क्षेत्र के लाला का पूरवा मजरे मोहम्मदपुर गौंती में जमीनी विवाद लगातार गंभीर रूप लेता जा रहा है। रविवार शाम लगभग 4 बजे इसी विवाद को लेकर हदगांव थाना क्षेत्र के डायल 112 में तैनात होमगार्ड के घर पहुंचकर दबंगों द्वारा अभद्रता और गाली-गलौज का मामला सामने आया है। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पीड़ित होमगार्ड पप्पू सिंह यादव ने थाना सुल्तानपुर घोष में लिखित शिकायत देकर न्याय व सुरक्षा की मांग की है। उन्होंने बताया कि उनकी वर्षों पुरानी बाउंड्री दो दिन पहले तोड़ दी गई थी, जिसकी शिकायत उन्होंने पुलिस से की थी, लेकिन अब तक कोई मुकदमा दर्ज नहीं किया गया। आरोप है कि कार्रवाई न होने से दबंग और मनबढ़ हो गए और रविवार को घर पर चढ़कर अभद्रता की। पप्पू सिंह ने आरोप लगाया कि दबंग रास्ते में रोककर जान से मारने की कोशिश भी कर रहे हैं जबकि पुलिस मूकदर्शक बनी हुई है। उन्होंने कहा कि बार-बार शिकायत करने के बावजूद अभी तक उचित कानूनी कार्रवाई नहीं हुई है। पूरा मामला थाना सुल्तानपुर घोष क्षेत्र के लाला का पुरवा का है, जहाँ ग्रामीणों में घटना को लेकर तनाव और दहशत बनी हुई है। पुलिस विभाग से शीघ्र कार्रवाई की उम्मीद की जा रही है।