फतेहपुर में सशस्त्र सेना झंडा दिवस धूमधाम से मनाया गया

FATEHPUR NEWS: जिले में सशस्त्र सेना झंडा दिवस का आयोजन जिलाधिकारी श्री रविन्द्र सिंह की उपस्थिति में किया गया। कार्यक्रम में कर्नल दिनेश कुमार शर्मा, जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी एवं उनके स्टाफ ने फ्लैग लगाकर कार्यक्रम की शुरुआत की। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने स्मारिका पुस्तिका का विमोचन भी किया। कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी श्री पवन कुमार मीना और अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) अविनाश त्रिपाठी ने भी झंडा लगाया। जिलाधिकारी ने सभी विभागों को निर्देश दिए कि पूर्व सैनिकों, उनके परिवारों और सेवारत सैनिकों के कल्याण के लिए अधिक से अधिक धनराशि एकत्रित करने में पूर्ण सहयोग प्रदान किया जाए। उन्होंने इस महत्वपूर्ण कार्य में प्रशासनिक सक्रियता और समाज के सहयोग पर जोर दिया। कार्यक्रम के माध्यम से सैनिकों के योगदान को सम्मान देने और उनके कल्याण के प्रति जनमानस में जागरूकता फैलाने का संदेश दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *