अपना दल (एस) की मासिक बैठक संपन्न

FATEHPUR NEWS: अपना दल (एस) की मासिक बैठक पार्टी कार्यालय, पटेल नगर में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अध्यक्ष शैलेन्द्र पटेल एवं उपाध्यक्ष पद्मा पटेल ने की, जबकि संचालन महासचिव अरुण पटेल ने किया। बैठक में जिले के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक में पिछली कार्यवाहियों की समीक्षा की गई और सक्रिय सदस्यता अभियान पर विस्तार से चर्चा हुई। साथ ही पंचायत चुनाव, विधानसभा एवं जोन स्तर की सक्रिय सदस्यता की समीक्षा की गई और आगामी दिशा-निर्देश तय किए गए। बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन को मजबूत बनाना, सदस्यता अभियान को गति देना और आगामी चुनावों के लिए रणनीति तय करना बताया गया। बैठक में प्रमुख रूप से बृजेश पाल, पंकज पाल, लालमन पटेल, गौरव दत्त तिवारी, कान्ती कुशवाहा, साधना पासवान, करन पटेल, सर्वेश कुशवाहा, राजेन्द्र कुमार, शिवशान निषाद, विपिन कुमार, अमर सिंह, विनोद कुशवाहा, कालीशंकर गौरी, शंकर राजेश कुमार, विदिन कौशल, सुमन सिंह मौर्य, सरिता शर्मा, मो. उस्मान सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *