फतेहपुर में सक्षम का जिला अधिवेशन संपन्न, दिव्यांगों को किया सम्मानित

FATEHPUR NEWS: समदृष्टि क्षमता विकास अनुसंधान मंडल ‘सक्षम’ का जिला अधिवेशन आर.एस. एक्सेल इंग्लिश एकेडमी, पक्का तालाब में आयोजित हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला चिकित्सा अधिकारी राजीव नयन गिरी और सक्षम के जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने दीप प्रज्वलन के साथ किया। उन्होंने सभी दिव्यांगों को आश्वस्त किया कि किसी भी समस्या के लिए वे उनसे व्यक्तिगत संपर्क कर सकते हैं और मोबाइल नंबर साझा कर सभी को पुरस्कृत भी किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने संगठन की उपलब्धियों, चल रहे जन जागरूकता अभियान और दिव्यांगों के अधिकारों से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि समाज में दिव्यांगों का सम्मान, समानता और सुगमता उपलब्ध कराना संगठन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। अधिवेशन में प्रांत से आए पदाधिकारी प्रांत उपाध्यक्ष बृजेश कटियार और प्रांत सह सचिव मनमोहन मिश्रा ने उपस्थित जनपद को संबोधित किया। वहीं, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग प्रचारक शिव शंकर ने शिक्षा, स्वास्थ्य और सरकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष रूप से जोर दिया। समाजसेवी अशोक तपस्वी ने दिव्यांगों को रोजगार और स्वावलंबी बनाने की अपनी कार्ययोजना साझा की। कार्यक्रम का संचालन अनुराग मिश्रा ने किया। कार्यक्रम में रेड क्रॉस सोसाइटी के चेयरमैन अनुराग श्रीवास्तव, गुरमीत सिंह बग्गा, मयूर गुप्ता, और रीता सिंह तोमर सहित कई अन्य सामाजिक कार्यकर्ताओं ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले दिव्यांग मित्रों को संगठन की पट्टिका पहनाकर सम्मानित किया। अधिवेशन में दिव्यांगों के उत्थान, समानता और समाज में उनका समुचित सम्मान सुनिश्चित करने की दिशा में गंभीर पहल की बात सामने आई। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उपस्थित रहे: सीताराम सिंह चौहान, दिनेश त्रिपाठी, चंद्रभान त्रिपाठी, नवनीत श्रीवास्तव, अंकित गुप्ता, नवीन सिंह, अदीप सिंह, राजेश कुमार, जितेंद्र त्रिवेदी, हरि चौरसिया, प्रखर रस्तोगी, छोटे लाल, मोती लाल सोनी सहित कई दिव्यांग मित्र और उनके साथी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *