Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University
SAHARANPUR NEWS: बिहारीगढ़ दिल्ली-देहरादून नेशनल हाईवे पर औरंगजेबपुर-शेरपुर अड्डे के बीच किसी अज्ञात वाहन से टकराकर बाइक सवार एक युवक की दर्दनाक मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल है। बताया जा रहा है कि डेढ़ घंटे तक उत्तराखंड के भगवानपुर थाना पुलिस इस बात को स्वीकार ही नहीं कर पाई की घटना क्षेत्र उत्तराखंड है, काफी जद्दोजहद के बाद बिहारीगढ़ थाना पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है और घायलों को तुरंत इलाज के लिए पहले ही सीएचसी फतेहपुर भिजवा दिया है।