Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University
MIRZAPUR NEWS: (शाहिद वारसी) थाना कोतवाली कटरा क्षेत्र के गणेशगंज सब्जी मंडी में युवती पर ब्लेड से हमला करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। जबकि मुख्य आरोपी अभी भी फरार है। पुलिस की टीम फरार आरोपी की तलाश में लगातार दबिश दे रही है।
मामला 5 दिसंबर 2025 का है। शुकवार की देर रात डायल 112 पर सूचना मिली थी कि एक युवक ने युवती पर ब्लेड से हमला कर उसे घायल कर दिया है। पीड़िता के भाई की तहरीर पर थाना कोतवाली कटरा में मुकदमा संख्या 374/2025 दर्ज किया गया। मामले में बीएनएस की धारा 333, 351(3), 109(1), 61 और उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म परिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू की गई।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सोमेन बर्मा के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्रधिकारी नगर के नेतृत्व में अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चार पुलिस टीमें गठित की गईं। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए रविवार को घटना में शामिल ईलू उर्फ इरशाद (निवासी नागकुंडी बोली, कंतित, थाना विंध्याचल, मीरजापुर) और मोहम्मद राजू पुत्र मोहम्मद बशीर (निवासी कचहरी, थाना कैंट, वाराणसी) को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेशकर जेल भेज दिया । पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपी घटना की साजिश में शामिल थे। वहीं मुख्य आरोपी अभी भी फरार है जिसकी तलाश के लिए पुलिस की संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही है।