Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University
LAKHIMPUR KHERI NEWS: जिले में आयोजित हो रहे मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले की व्यवस्थाओं और प्रदत्त स्वास्थ्य सेवाओं का आकलन करने के लिए सीएमओ डॉ. संतोष गुप्ता ने रविवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लघुचा एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ढकेरवा नानकार का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मेले में मौजूद स्वास्थ्य सेवाओं, पंजीकरण प्रक्रिया, आवश्यक दवाओं की उपलब्धता, चिकित्सकों की उपस्थिति तथा लाभार्थियों को मिल रही सुविधाओं की बारीकी से समीक्षा की। उन्होंने स्वास्थ्यकर्मियों को निर्देशित किया कि मेले में आने वाले प्रत्येक लाभार्थी को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण सेवाएं उपलब्ध कराई जाएं, साथ ही आवश्यक परीक्षण और परामर्श में किसी प्रकार की लापरवाही न हो। सीएमओ ने कहा कि मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला आमजन को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने का एक महत्वपूर्ण माध्यम है। ऐसे में सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर मेले से जुड़े निर्देशों का पूरी तरह पालन सुनिश्चित किया जाए ताकि अधिक से अधिक लोग इन सेवाओं का लाभ उठा सकें। निरीक्षण के दौरान मौजूद स्टाफ को उन्होंने साफ-सफाई, रिकॉर्ड संधारण और मरीजों के प्रति संवेदनशील व्यवहार रखने के भी निर्देश दिए।