विद्या भारती विद्यालय बराती लाल गोमती देवी सरस्वती विद्या मंदिर मितौली में सप्तशक्ति संगम कार्यक्रम संपन्न

LAKHIMPUR KHERI NEWS: कस्बा मितौली में विद्या भारती विद्यालय बराती लाल गोमती देवी सरस्वती विद्या मंदिर मितौली में सप्तशक्ति संगम कार्यक्रम उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग सदस्य सुजीता कुमारी जी के द्वारा मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित पुष्प अर्पित कर किया गया। सभी अतिथियों को विद्यालय परिवार की तरफ से अंगवस्त्र और स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। विद्यालय की बालिकाओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया कार्यक्रम की अध्यक्षा कल्पना मिश्रा जी के द्वारा अध्यक्षीय उद्बोधन प्राप्त हुआ कार्यक्रम की मुख्य वक्ता  रीना यादव पूर्व छात्रा विद्या भारती विद्यालय के द्वारा कुटुंब प्रबोधन एवं पर्यावरण पर भारतीय दृष्टि पर अपने विचार रखे गए
मुख्य अतिथि सुजीता कुमारी कहा नारी शक्ति ही हमारी समाज उत्थान कर सकती है एक घर नहीं दो घरों को जोड़ने का कार्य करती है और मां ही बच्चों की प्रथम गुरु है महिलाओं को सरकार की तरफ से 33 प्रतिशत आरक्षण भी प्राप्त है और विशिष्ट माताओं का सम्मान भी किया। विद्यालय की आचार्या यशी शुक्ला के द्वारा सभी का आभार ज्ञापन किया गया अंत में विशिष्ट अतिथि रीना यादव जी के द्वारा सभी माताओं बहनों को संकल्प दिलाया गया कार्यक्रम का समापन मंगल मंत्र के साथ किया गया कार्यक्रम का कुशल संचालन विद्यालय की आचार्या शिल्पी पाल के द्वारा किया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य ने आए हुए सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *