Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University
LAKHIMPUR KHERI NEWS: हैदराबाद थाना क्षेत्र के गांव बांसगांव निवासी रमाशंकर पुत्र तौलेराम ने पुलिस मे दिये गये प्रार्थना पत्र मे बताया है कि वह अपने तीन बच्चो व पत्नी के साथ पास मे ही दूसरे कमरे मे सोये हुये थे।लेकिन सात दिसम्बर की अल सुवह लगभग चार बजे अचानक उसमे रखे कंडो मे लग गई देखते ही देखते कमरे मे रख्खे तीस हजार रूपये जो कि गन्ना बेचकर आये पैसो के सहित तीन बोरी गेहू, रजाई,गददा,चारपाई आदि घरेलू सामान जलकर राख हो गया। परिजनो ने पास मे ही लगी पानी की टंकी को चलाकर आग पर काबू पाया जब तक सारा सामान जलकर राख हो गया। मौके पर पहुची डायल 112 की पुलिस मे मौके पर पहुंचकर मौका मुआयना किया है। वही सबेरे ही गृहस्वामी ने किसी अनहोनी घटना के चलते थाना हैदराबाद मे तहरीर दी है।