Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University
नीमगांव पुलिस ने पोक्सो एक्ट के तहत की कार्रवाई, जेल भेजा
LAKHIMPUR KHERI NEWS: नीमगांव थाना क्षेत्र में एक नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपी को पोक्सो एक्ट के तहत न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।यह घटना 13 नवंबर को हुई थी, जब एक किशोरी अपनी सहेली के नीमगांव थाना क्षेत्र के एक गांव के विद्यालय में पढ़ने जा रही थी। नगरा पैला मार्ग पर आरोपी युवक ने उसे रोका और उसके साथ अश्लील हरकतें कीं, अश्लील बातें कहीं और जान से मारने की धमकी देते हुए छेड़छाड़ की।किशोरी ने इस घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी, जिसके बाद 14 नवंबर, 2025 को नीमगांव थाने में शिकायत दर्ज कराई गई। नीमगांव पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल मुकदमा दर्ज किया।पुलिस ने वांछित अभियुक्त रितिक राज पुत्र विक्रम राज (उम्र करीब 20 वर्ष, निवासी ग्राम पैला, थाना नीमगांव) को रविवार को गिरफ्तार कर लिया। उस पर मु0310सं0 485/25, धारा 75/78/126(2)/351(2) BNS और 7/8 पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है. आरोपी को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक श्री जितेंद्र पाल सिंह और कांस्टेबल अक्षय कुमार शामिल थे।