अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस एवं सशस्त्र सेना झंडा दिवस समारोह आयोजित

मानवाधिकार और सैनिक कल्याण पर जागरूकता फैलाने हेतु विचार गोष्ठी एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन
JHANSI NEWS: अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार रक्षा संगठन (बुन्देलखण्ड), झाँसी द्वारा लक्ष्मी गार्डन में मानवाधिकार दिवस एवं सशस्त्र सेना झंडा दिवस का कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. वी. के. निरंजन, प्रदेश अध्यक्ष, मानवाधिकार रक्षा संगठन, उत्तर प्रदेश ने की। विशिष्ट अतिथि माननीय आनंद कुमार (लेबर कोर्ट मजिस्ट्रेट) ने कहा कि अधिकारों के साथ कर्तव्यों का पालन सुनिश्चित करने से समाज में सभी को अधिकार प्राप्त होंगे। मुख्य अतिथि गुलाब सिंह (एडीएम ) ने कहा कि मानवाधिकार केवल शब्दों तक सीमित नहीं होने चाहिए, बल्कि उन्हें जीवन, स्वास्थ्य और पर्यावरण संरक्षण में भी लागू किया जाना आवश्यक है। डॉ. निरंजन ने बताया कि मानवाधिकार सभी के लिए समान हैं और इनमें जीवन, स्वतंत्रता, शिक्षा, स्वास्थ्य और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता जैसे अधिकार शामिल हैं। कार्यक्रम का संचालन डॉ. पवन तूफान ने कविताओं के माध्यम से किया। कुंवर वीरेंद्र सिंह निरंजन ने सशस्त्र सेना झंडा दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में अनेक समाजसेवी और संगठन के पदाधिकारी उपस्थित रहे। एडवोकेट जयेश कुमार बजाज ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए मानवाधिकारों की अहमियत पर जोर दिया। कार्यक्रम में श्रीमती ममता निरंजन (बुन्देलखण्ड अध्यक्ष – महिला प्रकोष्ठ), श्रीमती अर्चना सिंह (महामंत्री – महिला प्रकोष्ठ), राजेश सचान (पूर्व इंस्पेक्टर, फायर सर्विस), राजेश पटेल (बुन्देलखण्ड सचिव), रामजी रामायणी (बुन्देलखण्ड अध्यक्ष), संतोष निषाद (वरिष्ठ समाजसेवी), कैप्टन एस.पी. त्रिपाठी, रोहित, कुमारी आकृति पटेल, डॉक्टर आर्यन पटेल,
आकाश वर्मा, तथा शिरोमणि शर्मा आदि लोग मौजूद रहे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *