उम्मीद रोशनी ने किया बुजुर्गों का सम्मान, मनाया 10वां स्थापना दिवस

JHANSI NEWS: समाजसेवा के क्षेत्र में सक्रिय उम्मीद रोशनी संस्था द्वारा अपना 10वां स्थापना दिवस वृद्धाश्रम, सिद्धेश्वर नगर आईटीआई परिसर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में नगर निगम की उपसभापति श्रीमती प्रियंका साहू मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं, जबकि समाज कल्याण विभाग के सागर भट्ट विशेष अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने संस्था द्वारा समाज के प्रति किए जा रहे निरंतर सेवाभावी कार्यों की सराहना की और इसे आगे और प्रभावी ढंग से बढ़ाने हेतु अपने विचार एवं सुझाव प्रस्तुत किए। संस्था समय-समय पर वृद्धाश्रम में रह रहे बुजुर्गों के लिए सहयोग कार्य करती आ रही है और पिछले दस वर्षों से समाज के विभिन्न वर्गों के हित में निरंतर कार्यरत है।
इस मौके पर समाज में निस्वार्थ सेवा कार्यों में लगे समाजसेवियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इसके बाद संस्था सदस्यों द्वारा सभी अतिथियों को मोमेंटो भेंट कर सम्मान प्रकट किया गया। अतिथियों ने भी संस्था के सभी सदस्यों के कार्यों की सराहना की। कार्यक्रम के अंत में संस्था द्वारा वृद्धाश्रम में रह रहे बुजुर्गों को गरम मोज़े और टोपे वितरित किए गए। सभी को स्वादिष्ट स्वल्पाहार और मिष्ठान भी परोसा गया। कार्यक्रम में यह भाव भी व्यक्त किया गया कि वृद्धाश्रम समाज पर एक गहरा प्रश्नचिह्न है। हमें अपने व्यवहार और सोच में सुधार कर बुजुर्गों के प्रति संवेदनशीलता बढ़ानी चाहिए। इस अवसर पर संस्था के सुरेंद्र खाती, संदीप कंचन, विजित चतुर्वेदी, अब्दुल निज़ाम, रोहित श्रीवास, धर्मेंद्र यादव, मोहन सिंह, आकांक्षा परिहार, दीक्षा कुमारी, मुफ्ती इमरान नदवी, संस्था अध्यक्ष पुष्पेंद्र यादव सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन एवं आभार अब्दुल निज़ाम खान द्वारा व्यक्त किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *