झाँसी मंडल के कई स्टेशनों पर लूप लाइनों की गति हुई दुगनी — ट्रेन संचालन होगा और अधिक सुगम

JHANSI NEWS: मंडल रेल प्रबंधक अनिरुद्ध कुमार के कुशल मार्गदर्शन में झाँसी रेल मंडल में यात्रा सुविधा और संरक्षा बढ़ाने हेतु विभिन्न अवसंरचनात्मक कार्य लगातार जारी हैं। इसी क्रम में पिछले माह गति वृद्धि से जुड़े महत्वपूर्ण कार्य सफलतापूर्वक पूर्ण किए गए, जिसके तहत कई स्टेशनों पर लूप लाइन की गति 15 किमी/घंटा से बढ़ाकर 30 किमी/घंटा कर दी गई है। इससे ट्रेन संचालन पहले की तुलना में अधिक प्रभावी, तेज और सुगम होगा।
क्या है लूप लाइन?
लूप लाइन मुख्य रेलवे ट्रैक से जुड़ा अतिरिक्त ट्रैक होता है, जिसका उपयोग ट्रेन की क्रॉसिंग, ओवरटेक तथा ठहराव के लिए किया जाता है। इन लाइनों की गति बढ़ने से ट्रेनों की आवाजाही में तेजी आती है और समय की बचत होती है।
किन स्टेशनों पर बढ़ी गति?
पिछले माह में झाँसी मंडल के निम्न स्टेशनों पर लूप लाइनों की गति दुगनी की गई—
कुलपहाड़ स्टेशन (डाउन लूप लाइन)
गति 15 किमी/घं. से बढ़ाकर 30 किमी/घं.
(वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी – महोबा खंड)
चरखारी रोड स्टेशन (अप व डाउन दोनों लूप लाइने)
गति 15 से 30 किमी/घं.
टेहरका स्टेशन (डाउन लूप लाइन)
गति 15 से 30 किमी/घं.
रानीपुर रोड स्टेशन (डाउन लूप लाइन)
गति 15 से 30 किमी/घं.
इन सभी सुधारों से वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी – महोबा खंड के बीच रेलवे यातायात और भी अधिक सुचारु हो गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *