शगुफ्ता कथक नृत्य कला समिति में प्रथम दीक्षांत समारोह सम्पन्न, रंगारंग प्रस्तुतियों ने मोहा मन

JHANSI NEWS: शगुफ्ता कथक नृत्य कला समिति द्वारा झाँसी में पहली बार कथक शिक्षा का दीक्षांत समारोह भव्य रूप से आयोजित किया गया। समारोह में संस्था की अध्येता डॉ. शगुफ्ता खान की शिष्याओं ने आकर्षक रंगारंग नृत्य प्रस्तुतियों से उपस्थित दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में दिल्ली से पधारे पंडित सतीश शुक्ला (पंडित बिरजू महाराज के भांजे), डॉक्टर कीर्ति सागर, संजय राष्ट्रवादी और स्वाती स्वधाकर उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में मेडलिस्ट छात्रों को सम्मानित किया गया. जिसमे गोल्ड मेडलिस्ट सान्वी नामदेव, नव्या नायर, लावण्या गर्ग, किरपा वार्यनी, अद्विका त्रिपाठी व सिल्वर मेडलिस्ट देवांशी पुरवार, ऋषिका गुप्ता, दुर्गेश गुप्ता एवं ब्रॉन्ज मेडलिस्ट प्रशवी गोयल, आयरा बसेडिया, रोशलीमा कुजूर, एंजेल ब्राऊने से सम्मानित किया गया. इसके अतिरिक्त अहाना कोचर, नमामि साहू, गौरी श्रीवास्तव, सहाना वर्मा, आवया त्रिपाठी, मनोग्या, शारवी, आश्वि अग्रवाल, शार्मिष्ठा, रिद्धि, स्वरा सहित कई छात्राएँ समारोह में उपस्थित रहीं। कार्यक्रम के समापन पर समिति की डायरेक्टर डॉ. शगुफ्ता खान ने सभी अतिथियों, छात्राओं और अभिभावकों का धन्यवाद ज्ञापित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *