कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने ‘वोट चोर–गद्दी छोड़’ महारैली को सफल बनाने का आह्वान

सराहनीय कार्य करने वाले बीएलए का होगा सम्मान
JHANSI NEWS: जिला कांग्रेस कमेटी की मासिक बैठक बबीना में जिलाध्यक्ष देशराज रिछारिया के मुख्य आतिथ्य एवं वरिष्ठ कांग्रेसी ओ.पी. राय की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक की शुरुआत संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आम्बेडकर के परिनिर्वाण दिवस पर श्रद्धांजलि अर्पित कर की गई। बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष रिछारिया ने आगामी 14 दिसंबर को नई दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित होने वाली ‘वोट चोर–गद्दी छोड़’ महारैली में अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि झांसी जनपद से सैकड़ों कार्यकर्ता ट्रेन और वाहनों के माध्यम से दिल्ली पहुंचेंगे। इसी क्रम में जिला कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग एवं कांग्रेस आरटीआई विभाग की संयुक्त बैठक वरिष्ठ अधिवक्ता राम कुमार खरे के मुख्य आतिथ्य तथा शैलेंद्र कुमार शीलू की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इसमें महारैली की तैयारियों की समीक्षा करते हुए पदाधिकारियों का पंजीकरण किया गया। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि एसआईआर के तहत बीएलए–2 के रूप में झांसी विधानसभा के बूथ संख्या 356 (सुभाष स्कूल पुलिया नं. 9) पर मतदाता गणना प्रपत्र भरवाने में उत्कृष्ट कार्य करने वाले दीपक पासवान को सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम में प्रकाश चंद जैन, अमीर चंद आर्य, मुलायम सिंह श्रीवास, सुशील जैन, अमित करौसिया, प्रवीण कोतवाल, प्रमोद रजक, प्रफुल्ल तिवारी, उमाकांत शर्मा, शिरोमणि राजपूत, गोलू पाराशर, उमाचरण वर्मा, श्रीमती मदीना, शबीना, सुजीत बालू, मनीष अहिरवार, सचिन मौर्य सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *