Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University
समाजवादी पार्टी जिला कार्यालय में बाबा साहब भीमराव अंबेडकर का मनाया गया परिनिर्वाण दिवस
JAUNPUR NEWS: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर समाजवादी पार्टी ने ज़िला कार्यालय सदर चुंगी अल्फस्टीनगंज में शनिवार को संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर का परिनिर्वाण दिवस सादगी पूर्ण वातावरण में मनाया। उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। सपाइयों ने उनके योगदान को याद किया। मल्हनी विधायक लकी यादव ने
बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर के संघर्षों को याद करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प दिलाया। विधायक ने कहा कि डॉ भीमराव अंबेडकर ने देश के हर नागरिकों को जीने का अधिकार दिया। उन्होंने कहा कि संविधान ही नागरिकों को सम्मान पूर्वक जीने का अधिकार देता है। बाबा साहेब ने समाज में सामाजिक न्याय समानता, शिक्षा, महिला अधिकार और आर्थिक सुधार के लिए जीवनभर संघर्ष किया। उनकी सोच आज भी भारत के संविधान, आरक्षण नीति और दलित आंदोलन की नींव है। पूर्व मंत्री शैलेंद्र यादव ललई ने कहा कि डॉ भीमराव अंबेडकर ने दलितों और महिलाओं के लिए शिक्षा को बढ़ावा दिया, कई छात्रवृत्ति योजनाएं शुरू कीं। उन्होंने महिलाओं को संपत्ति में अधिकार, तलाक का अधिकार, बहुविवाह पर रोक का अधिकार दिलाया। शोषित वर्गों के लिए आरक्षण का प्रावधान किया।
अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य ने कहा कि भीमराव अंबेडकर महान शिक्षाविद, विधिवेत्ता, समाज सुधारक थे। उन्होंने पिछड़े, दलित और शोषित वंचित समाज के उत्थान के लिए काम किया। पूर्व विधायक लालबहादुर यादव पूर्व विधायक राजनरायन बिंद, पूर्व दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री संगीता यादव, प्रदेश सचिव हिसामुद्दीन शाह सहित अन्य लोगों ने भी अपने विचार व्यक्त किया। संचालन ज़िला महासचिव आरिफ हबीब ने किया। मौके पर पूर्व विधायक श्रद्धा यादव, सुशील दुबे, सुशील श्रीवास्तव, श्रवण कुमार जायसवाल, महेंद्र प्रताप यादव नेपाल, गुलाब यादव रीठी, औन मोहम्मद मुन्ना, ऊषा जायसवाल, नीतू शर्मा, सुशीला यादव, सोनी सेठ, डॉ संजय यादव, ऋषि यादव आदि मौजूद रहे।