खेल मंत्री के पिता के निधन पर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने दी श्रद्धांजलि

JAUNPUR NEWS: प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने जनपद आगमन पर प्रदेश के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) खेल एवं युवा कल्याण विभाग गिरीश चंद्र यादव के पिता के निधन पर शनिवार को उनके पैतृक निवास पहुंचकर शोक संवेदना प्रकट की। मुख्यमंत्री ने उनके दिवंगत पिता के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने परिजनों से मिलकर गहरा शोक जताया। उन्होंने उनकी माता से मिलकर बंधाया। डिप्टी  सीएम ने उनकी आत्मा  की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। मौके पर राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार अनिल राजभर, राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी एवं संगीता यादव, शाहगंज विधायक रमेश सिंह, बदलापुर विधायक रमेश चंद्र मिश्र, मड़ियाहूं विधायक डॉ आर पटेल, जफराबाद विधायक जगदीश नारायण राय, कादीपुर विधायक राजेश गौतम, जफराबाद के पूर्व विधायक हरेंद्र प्रताप सिंह, पूर्व विधायक सुरेंद्र प्रताप सिंह, जिलाधिकारी डॉ दिनेश चंद्र एवं पुलिस अधीक्षक डॉ कौस्तुभ, भाजपा  के पूर्व जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह , रजनीकांत मिश्रा, रवि पांडेय , वरिष्ठ भाजपा नेता गिरीश राजपूत सहित अन्य लोगों ने भी श्रद्धा सुमन अर्पित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *