Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University
JAUNPUR NEWS: शाहगंज महोत्सव में मशहूर भोजपुरी फिल्म अभिनेत्री अक्षरा सिंह का शो देखकर दर्शक उनकी हर अदा पर फिदा हो गए। देर रात तक श्रोता एवं दर्शक महोत्सव में डटे रहे। ठंडी, ओस और गलन भी उनके उत्साह को फीका नहीं कर सकी। स्टेज पर शो करने से पहले दर्शकों को करीब एक घंटे का लंबा इंतजार बहुत बेसब्री के साथ करना पड़ा। अक्षरा के मंच पर पहुंचते ही भीड़ ने खास अंदाज में शोर- शराबे और तालियों की गड़गड़ाहट के बीच खड़े होकर उनका स्वागत किया। हरदम फेर में रहिला सौतनिया के, मेरे रश्के कमर, तूने पहली नजर पर लोग मस्ती से झूम उठे। उन्होंने तालिया से जनता की खूब वाहवाही लूटी। अक्षरा सिंह ने विधायक एवं उनकी पत्नी नीलम सिंह के जन्मदिन एवं शादी की सालगिरह को गाने के विशेष अंदाज से यादगार बना दिया। उन्होंने युगल को जन्म की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की। विधायक उनकी पत्नी ने केक काटकर अपनी शादी की सालगिरह और जन्मदिन का उत्सव मनाया। इस कार्यक्रम में बदलापुर विधायक रमेश चंद्र मिश्र, सुल्तानपुर सदर विधायक राज बाबू उपाध्याय, पूर्व सांसद कुंवर हरिवंश सिंह, मृगेंद्र सिंह शिव बाबा समेत जानी-मानी हस्तियों ने शामिल होकर बधाई दी। दर्शकों के अनुरोध पर वह मंच से नीचे भीड़ के बीच पहुंचीं। उनकी एक झलक पाने और उनकी तस्वीर अपनी मोबाइल में कैद करने के हर युवा और हर उम्र के लोग बेताब दिखे। अक्षरा सिंह के साथ मंच पर आर्यन बाबू और आलोक कुमार ने भी धमाकेदार परफॉर्मेंस दी। प्रयागराज महाकुंभ में चर्चित और वायरल गीत प्रथम यज्ञ भूखंड धरा पर आर्य का आगाज है, है पावन संगम की धरती सुनकर श्रोता भाव-विभोर हो उठे।
अरविंद अकेला कल्लू और आस्था सिंह की शानदार प्रस्तुति ने मचाया धमाल
महोत्सव के पहले दिन देर शाम को मशहूर एवं चर्चित भोजपुरी स्टार अरविंद अकेला कल्लू एवं अभिनेत्री आस्था सिंह के गीत चली सामियाना में आज तोहरे चलते गोली और तोहर पतली कमर ने धमाल मचा दिया। कार्यक्रम की शानदार प्रस्तुति पर श्रोता एवं दर्शक झूम उठे और भाव-विभोर हो उठे। महोत्सव में उपस्थित भीड़ दोनों कलाकारों के साथ डांस करती नजर आई। कलाकारों का जादू लोगों पर ऐसा चला कि भीड़ ने अपनी कुर्सी छोड़कर खड़ी होकर कार्यक्रम का लुत्फ उठाया। शांति व्यवस्था एवं भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को सतर्क होना पड़ा।
रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुति ने मोहा मन
महोत्सव के दूसरे दिन बदलापुर विधायक रमेश चंद्र मिश्र ने बतौर मुख्य अतिथि दीप प्रज्वलित कर सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ किया। चाइल्ड आर्टिस्ट आर्यन बाबू की अद्भुत कार्यक्रम की शानदार प्रस्तुति पर पूरा महोत्सव पंडाल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। उनके देवी गीत और भारत का बच्चा- बच्चा जय-जय श्री राम बोलेगा पर दर्शक मंत्रमुग्ध होकर मस्ती से झूम उठे। रिंकू विश्वकर्मा (लंगड़ी बुआ), मानसी सिंह, विराट द्विवेदी, अंशिका जायसवाल, सरस्वती शिशु मंदिर शाहगंज के छात्रों के शिव तांडव, रवि चतुर्वेदी के भजन, ओमकार गुप्ता के देवी गीत की शानदार प्रस्तुति ने सबका मन मोह लिया। मौके पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी, वरिष्ठ भाजपा नेता एवं समाजसेवी ज्ञान प्रकाश सिंह, सुइथाकला के ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि डॉ उमेश चंद्र तिवारी, खुटहन के ब्लॉक प्रमुख बृजेश कुमार यादव, डॉ विनोद कुमार सिंह ‘ वत्स’ आदि मौजूद रहे।