Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University
पुलिस ने किया 25 हजार का इनाम घोषित आरोपी दिखे तो पुलिस को तुरंत दे सूचना
MIRZAPUR NEWS: (शाहिद वारसी) शुक्रवार की देर रात दिनदहाड़े घर में घुसकर धर्मांतरण का दबाव बना रहे युवती पर ब्लेड से हमला करने के मामले में पुलिस ने वांछित आरोपी पर 25 हजार का इनाम घोषित किया है। पुलिस को 5 दिसंबर 2025 को यूपी-112 के माध्यम से सूचना मिली कि एक युवक ने युवती पर ब्लेड से हमला कर उसे घायल कर दिया। इस संबंध में पीड़िता के भाई की तहरीर पर थाना कोतवाली कटरा में मुकदमा संख्या 374/2025 बीएनएस की धारा 333, 351(3), 109(1), 61 और उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म परिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू की गई।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सोमेन बर्मा के निर्देश पर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए चार पुलिस टीमें गठित की गई हैं। इसी क्रम में वांछित आरोपी अब्दुल उर्फ सैफ, निवासी रामबाग थाना कोतवाली शहर, मीरजापुर की गिरफ्तारी पर ₹25,000 का इनाम घोषित किया गया है।