Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University
अंतर्राष्ट्रीय न्यायिक मानवाधिकार संरक्षण द्वारा सामाजिक सेवा हेतु मनीषियों को किया जाएगा सम्मानित
MIRZAPUR NEWS: अन्तर्राष्ट्रीय न्यायिक मानवाधिकार संरक्षण इकाई, मीरजापुर द्वारा प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी 10 दिसम्बर “विश्व मानवाधिकार दिवस” के पावन अवसर पर इस वर्ष भी 10 दिसम्बर 2025 दिन बुधवार को विशाल मानवाधिकार उत्सव एवं सम्मान समारोह का आयोजन मीरजापुर नगर के सामुदायिक भवन, बरिया घाट पर सुबह 11.30 बजे से आयोजित किया गया है। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि स्नातक एम.एल.सी. आशुतोष सिन्हा, जिलाधिकारी, मीरजापुर पवन कुमार गंगवार, जिला पंचायत अध्यक्ष राजू कनौजिया एवं विन्ध्याचल मण्डल के अपर आयुक्त डॉ. विश्राम जी होगें तथा कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि मीरजापुर के अपर पुलिस अधीक्षक नक्सल मनीष कुमार मिश्रा एवं विन्ध्याचल मण्डल मीरजापुर के संयुक्त शिक्षा निदेशक उदयभान एवं परिवार परामर्श केन्द्र की सदस्या कृष्णा सिंह तथा सेन्ट मैरी स्कूल के प्रधानाचार्य फादर रेजिनाल्ड डिसूजा होगें। कार्यक्रम के अध्यक्षता प्रसिद्ध साहित्यकार भोलानाथ कुशवाहा जी करेंगे । कार्यक्रम में सम्मानित अतिथि के रूप में अन्तर्राष्ट्रीय न्यायिक मानवाधिकार संरक्षण नई दिल्ली के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुनील कुमार पाण्डेय (एड.) उपस्थित रहेगें। कार्यक्रम में मीरजापुर के विभिन्न क्षेत्रों में योगदान देने वाले तथा मानवाधिकार के क्षेत्र में कार्य करने वाले लगभग 60 विभूतियों को सम्मानित करने का कार्यक्रम किया जायेगा । कार्यक्रम में “वर्तमान परिवेश में मानवाधिकार की उपयोगिता” विषय पर सेमिनाम का आयोजन किया जायेगा। उक्त कार्यक्रम की जानकारी अन्तर्राष्ट्रीय न्यायिक मानवाधिकार संरक्षण इकाई मीरजापुर के जिलाध्यक्ष जयप्रकाश सेठ जी ने प्रत्येक प्रेस एवं इलेक्ट्रानिक मीडिया कर्मियों को दिया ।