हनुमानगंज एएस क्लब सेमीफाइनल में

फोटो: प्रशान्त पांडेय

PRAYAGRAJ NEWS: हनुमानगंज एएस क्लब ने यश हॉस्पिटल क्रिस्टल ट्रॉफी अंडर-14 क्रिकेट प्रतियोगिता में ग्रुप ए की अंकतालिका में शीर्ष पर रहते हुए सेमीफाइनल में जगह बना ली है। सोमवार को ग्रुप ए के अंतिम लीग मैच में लीग मैच में सोमवार को हनुमानगंज एएस क्लब ने बीसेट क्लब को पांच विकेट से पराजित किया। दौलत हुसैन इंटर कॉलेज मैदान पर पहले बल्लेबाजी करते हुए बीसेट क्लब ने 30 ओवर में पांच विकेट पर 157 रन (आदर्श 47, गोकुल मिश्रा 23 नाबाद, शिखर 21 नाबाद, रुद्रांश पांडेय 21, प्रशांत पांडेय 3/28, सानू यादव 1/06, अनुभव गुप्ता 1/35) बनाए। जवाब में हनुमानगंज एएस क्लब ने 24.3 ओवर में पांच विकेट पर 158 रन (सानू यादव 46, युवराज शुक्ला 21, प्रशांत पांडेय 19 नाबाद, अभिमन्यु सिंह 18, प्रिंस यादव 2/29, प्रेरक पाल 2/39) बना लिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *