Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University
ग्राम पंचायत को मनरेगा तथा अन्य योजनाओ से सुव्यवस्थित करने का दिया निर्देश
PRATAPGARH NEWS: लोकपाल मनरेगा समाज शेखर ने बिहार ब्लाक के सराय महासिंह ग्राम पंचायत के प्राचीन साप्ताहिक हाट बाजार का भ्रमण कर निरीक्षण किया। ग्रामीणों की मांग पर लोकपाल ने ग्राम पंचायत को बाजार संचालक के साथ समन्वय स्थापित कर मनरेगा तथा अन्य योजनाओ से बाजार को सुव्यवस्थित करने का निर्देश दिया। लोकपाल समाज शेखर को बीते शुक्रवार 5 दिसंबर को बाजार भ्रमण के दौरान ग्रामीणों ने बताया की साल के बारह महीने प्रत्येक शुक्रवार व सोमवार को सैकडो वर्षो से यह बाजार कई पीढ़ियों से पूर्वजो द्वारा संचालित हो रही है। बाजार में आसपास के 5 से 7 हजार लोग आते है और दैनिक वस्तुओ व सब्जी की खरीद करते है। छोटे बड़े लगभग 100 दुकानदार व किसान अपनी दुकान लगाते है। सैकड़ो परिवारों की आजीविका इसी बाजार से चलती है। सर्दी व बरसात में दुकानदारो को मौसम की मार झेलना होता है जिससे काफी कठिनाई होती है। लोगो ने बाजार के चबूतरों व मार्ग को विकसित किये जाने की मांग की थी. लोकपाल समाज शेखर ने आज ग्राम प्रधान सुशील सिंह व सचिव अभिषेक सिंह से इस सम्बन्ध में विस्तृत वार्ता करके साप्ताहिक हाट बाजार को मनरेगा तथा अन्य योजना द्वारा सुव्यवस्थित करने हेतु निर्देशित किया । वहीं लोकपाल ने खंड विकास अधिकारी व उपायुक्त मनरेगा से भी इस कार्य में सहयोग की अपेक्षा की है । ग्राम प्रधान सुशील प्रताप सिंह ने बताया की 2 सोलर लाइट लगाई गई है, सफाई हेतु सफाई कर्मी को जिम्मेदारी दी गई है। प्रधान सुशील सिंह व सचिव अभिषेक सिंह ने लोकपाल को आश्वस्त किया कि शीघ्र योजना बनाकर बाजार को विकसित किया जायेगा। प्रधान सुशील ने कहा की प्राचीन बाजार के संरक्षण व प्रबन्धन में बाजार संचालक से समन्वय स्थापित कर सभी आवश्यक व्यवस्था में सहयोग कर स्थल को विकसित कर यथाशीघ् अवगत कराया जाएगा।