Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University
PRATAPGARH NEWS: नगर पंचायत लालगंज के व्यस्त मार्ग पर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। जानकारी पर पुलिस दोनों को हिरासत में लेकर कोतवाली ले गई। तहरीर न मिलने पर दूसरे दिन शांति भंग में चालान कर दिया गया। लालगंज बाजार के तहसील मार्ग पर रविवार को शाम को आशनाई विवाद को लेकर दो युवकों के बीच मारपीट होने से अफरा-तफरी मच गई। मारपीट की सूचना पर पुलिस पहुंची और तत्काल दोनों को पकड़कर कोतवाली ले गयी। तहरीर नहीं मिलने पर पुलिस ने दोनों आरोपियों का शांति भंग में चालान कर दिया। जानकारी के मुताबिक दोनों युवक अमेठी जिले के गौरीगंज क्षेत्र के रहने वाले हैं और वहीं के एक ही स्कूल में साथ पढ़ाते थे। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि एक युगल पूरे हरिकिशुन गांव के पास एक होटल से निकलकर लालगंज तहसील रोड स्थित दूसरे होटल में नाश्ता कर रहा था। इसी दौरान अचानक युवती का पति वहां पहुंच गया। गुस्से में उसने पहले अपनी पत्नी को पीटा और फिर उसके साथ बैठे युवक को खींचकर सड़क पर मारने लगा। लालगंज की प्रभारी निरीक्षक आलोक कुमार ने बताया कि मारपीट की सूचना पर दोनों आरोपियों को कोतवाली लाया गया था। तहरीर न मिलने पर अगले दिन शांति भंग में चालान कर दिया गया।