Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University
KAUSHAMBI NEWS: विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एस आई आर) कार्यक्रम के अंतर्गत बूथ लेबिल अधिकारी के रूप में कार्य रहे शिक्षकों को शत प्रतिशत कार्य पूर्ण करने पर भाजपा जिलाअध्यक्ष ने स्कूल पहुंचकर सभी को सम्मानित किया। सिराथू विधानसभा के बूथ संख्या 108, 109 व 211 बूथों के बी एल ओ केशराज, प्रभाकांत माली व जगदीश प्रसाद का कार्य शत प्रतिशत पूर्ण होने पर भाजपा जिलाअध्यक्ष धर्मराज मौर्य सोमवार को कंपोजिट विद्यालय केसरिया में माला पहनाकर सम्मानित किया। इसके साथ ही इनके सुपरवाइजर राजेंद्र मिश्र के अंडर में काम कर रहे अन्य बी एल ओ को भी जो शत प्रतिशत पहुंचने के करीब है उनको प्रोत्साहित करते हुए सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि एस आई आर का कार्य लोकतंत्र के किए बहुत ही आवश्यक है जिसमें सभी बी एल ओ ने निष्ठापूर्वक कार्य किया है। अभी इस कार्य की अंतिम तिथि निर्वाचन आयोग की तरफ से 11 दिसम्बर निर्धारित है। जो भी मतदाता अभी एस आई आर फार्म न जमा कर पाए हो बी एल ओ उनसे संपर्क कर अपना कार्य समय से पहले शत प्रतिशत पूर्ण कर लें। इस कार्य में बी एल ओ का सहयोग देने वाले सभी शिक्षकों व अभिभावकों को भी उन्होंने बधाई दिया।इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी कड़ा नीरज कुमार उमराव व विद्यालय के समस्त शिक्षक उपस्थित रहे।