शैक्षिक भ्रमण कर छात्रों ने जाना सांस्कृतिक विरासतों का इतिहास

KAUSHAMBI NEWS: सिराथू के उच्च प्राथमिक विद्यालय नौगीरा के छात्र  शैक्षिक भ्रमण कर सांस्कृतिक विरासत के इतिहास की जानकारी से रूबरू हुए। विद्यालय के प्रधानाचार्य विकास कुमार ने बताया कि स्कूल से 65 बच्चों का एक समूह शिक्षकों व दो अभिभावकों के साथ शैक्षिक भ्रमण के लिए प्रतापगढ़ जनपद के कुंडा स्थित भक्तिधाम मनगढ़ व प्रयागराज के श्रृंगवेरपुर धाम के लिए बस से रवाना किया गया। बच्चों का समूह पहले निषादराज गृह की राजधानी भगवान श्रीराम और निषादराज मित्रता के प्रतीक स्थान श्रृंगवेरपुर निषाद पार्क व श्रृंगवेरपुर घाट का भ्रमण किया। इस दौरान शिक्षकों के माध्यम से बच्चों ने यहां की सांस्कृतिक विरासत व इतिहास की जानकारी एकत्रित किया। उसके बाद बच्चों का समूह कुंडा स्थित भक्तिधाम मनगढ़ पहुंचकर भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं सहित विभिन्न मंदिरों, चिकित्सालय आदि का भ्रमण कर जानकारी इकट्ठा की। बीच में बच्चों को नाश्ता व लंच भी कराया गया। शिक्षक ने बताया कि स्कूल में बच्चे किताबी ज्ञान प्राप्त करते है। वहीं शैक्षिक भ्रमण से बच्चों के अंदर किताबी ज्ञान के अतिरिक्त बाहर की चीजों का अध्ययन करने व उससे  संबंधित जानकारियों, खोज, संस्कृति, इतिहास से रूबरू होते है। जिससे उनके व्यावहारिक और सामाजिक ज्ञान का भंडार बढ़ता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *