Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University
KAUSHAMBI NEWS: नगर पंचायत दारानगर कड़ा धाम के सैयदवाड़ा मोहल्ले में सोमवार को समाजवादी पार्टी के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष कासिम हुसैन के आवास पर एसआईआर की एक महत्वपूर्ण और विस्तृत बैठक आयोजित की गई। बैठक में एसआईआर प्रभारी एवं पूर्व मंत्री लल्लन राय मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता एकत्र हुए, जिस कारण बैठक को क्षेत्र में राजनीतिक रूप से अहम माना जा रहा है।बैठक के दौरान संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने, अल्पसंख्यक समाज से सीधा संवाद बढ़ाने और आने वाले चुनावों में पार्टी की भूमिका को सक्रिय करने पर विस्तार से चर्चा हुई।मुख्य अतिथि लल्लन राय ने कहा कि अगर बूथ होगा मजबूत तो जीत होगी पक्की l इसलिए प्रत्येक कार्यकर्ता को गांव-गांव और मोहल्लों में जाकर संगठन को सक्रिय करना होगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर मेहनत करने और समाजवादी विचारधारा को हर स्तर पर मजबूती से रखने की अपील की।इस मौके पर अल्पसंख्यक जिलाध्यक्ष कासिम हुसैन ने भी बैठक के उद्देश्य को बताते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं की सक्रियता ही संगठन की असली ताकत है।बैठक में प्रदेश महामंत्री पिछड़ा वर्ग बच्चू यादव , विधानसभा अध्यक्ष शाहनवाज अहमद , पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डॉ. असलम , करन सिंह यादव, इरफान हुसैन, शफीक अहमद रजा हैदर , शुजा हैदर . मो0अली सहित कई प्रमुख पदाधिकारी मौजूद रहे।