जिलाधिकारी ने की कृषि विभाग एवं कृषि एलाइड विभागों की योजनाओं/कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा

KAUSHAMBI NEWS: जिलाधिकारी डॉ0 अमित पाल ने उदयन सभागार में कृषि विभाग एवं कृषि एलाइड विभागों की योजनाओं/कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की। जिलाधिकारी ने उप कृषि निदेशक से मृदा स्वास्थ्य कार्ड में लक्ष्य के सापेक्ष प्रगति की जानकारी प्राप्त करते हुए कहा कि मृदा विश्लेषण एवं मृदा कार्ड के वितरण में प्रगति लायी जाय। उन्होंने एफ.पी.ओ. की समीक्षा के दौरान उप कृषि निदेशक से कहा कि कार्ययोजना बनाकर एफ.पी.ओ. को उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रेरित किया जाय। उन्होंने ए-आर-कोआपरेटिव को जनपद में खाद की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित बनाये रखने के निर्देश देते हुए कहा कि कालाबाजारी की शिकायत प्राप्त होने पर सम्बन्धित के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही सुनिश्चित की जायेंगी। उन्होंने परम्परागत कृषि विकास योजना, एग्री जंक्शन, पीएम कुसुम योजना, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की प्रगति की समीक्षा के दौरान उप कृषि निदेशक को लक्ष्य के सापेक्ष प्रगति लाने के निर्देश दिए।जिलाधिकारी ने पं0दी.द.उ. किसान समृद्धि योजना एवं खेत तालाब योजना की प्रगति की समीक्षा के दौरान लक्ष्य के सापेक्ष अपेक्षित प्रगति न पाये जाने पर भूमि संरक्षण अधिकारी से स्पष्टीकरण प्राप्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने भूमि संरक्षण अधिकारी को विभागीय योजनाओं में लक्ष्य के सापेक्ष शत-प्रतिशत प्रगति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने मुख्य विकास अधिकारी को जनपद स्तरीय अधिकारियों/खण्ड विकास अधिकारियों से भूमि संरक्षण विभाग द्वारा किए गए कार्यों का सत्यापन कराने के भी निर्देश दिए। उन्होंने जिला उद्यान अधिकारी को प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना, पी.एम.एफ.एम.ई योजना एवं एकीकृत बागवानी विकास मिशन योजना के अन्तर्गत आवंटित लक्ष्य के सापेक्ष प्रगति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना एवं मुख्यमंत्री लघु सिंचाई योजनाओं की प्रगति की समीक्षा के दौरान सम्बन्धित अधिकारियों को लक्ष्य के सापेक्ष प्रगति लाने के निर्देश दिए। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी विनोद राम त्रिपाठी सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *