जनसेवा केंद्र संचालक पर अंगूठा लगवाकर आठ हजार हड़पने का आरोप

KAUSHAMBI NEWS: सैनी कोतवाली क्षेत्र के स्थानीय कस्बे में स्थित एक जनसेवा संचालक पर अंगूठा लगवाकर आठ हजार हड़पने का आरोप लगाते हुए पीड़ित महिला ने मामले की शिकायत सैनी पुलिस से करते हुए कार्यवाही की मांग की है । सैनी कोतवाली के त्रिलोकपुर गांव की रूबी पत्नी दिलीप कुमार ने सोमवार को सैनी पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया कि उसका बैंक खाता डोरमा स्थित ग्रामीण बैंक में है , रूबी का आरोप है कि वह अपने खाते से पैसा निकालने के लिए तीन दिन पहले सैनी कस्बे स्थित किसान जनसेवा केंद्र गई थी जहां जनसेवा केंद्र संचालक द्वारा अंगूठा लगवाकर कहा कि नेटवर्क नहीं है जिसके बाद तीन दिन टहलाता रहा, पीड़िता के मुताबिक सोमवार को उसके खाते से आठ हजार निकल गए , पीड़िता की शिकायत पर सैनी पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *