जालसाजी कर जमीन बैनामा करने के आरोप में कोर्ट के आदेश पर तीन के विरुद्ध मुकदमा

KAUSHAMBI NEWS: मंझनपुर कोतवाली के घना का पुरवा गांव में पीड़िता की जमीन को जालसाजी कर दो लोगों ने फर्जी तरीके से बैनामा कर दिया , इस बात की जानकारी पीड़िता को मिली तो कार्यवाही हेतु थाना गई जहां कार्यवाही न होने पर पीड़िता ने कोर्ट का सहारा लिया , जिसके बाद पुलिस ने तीन लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल में जुट गई है । मंझनपुर कोतवाली के घना का पुरवा निवासी पुजा देवी पत्नी स्व योगेन्द्र सिंह ने बताया कि उसके पति की मौत आठ साल पहले हो चुकी है, जिसके बाद वह अपनी तीनों पुत्रो को लेकर कानपुर के पनकी मोहल्ले में किराए का मकान लेकर चाय की दुकान चलाकर परिवार का भरण पोषण करती थी , पूजा देवी का आरोप है कि जब गांव पहुंची तो पता चला कि उसके देवर ने जालसाजी व खड़यंत्र कर योगेंद्र सिंह बनकर उसके जमीन की उपनिबंधक कार्यालय मंझनपुर में रजिस्ट्री कर दिया । पीड़िता की शिकायत पर मंझनपुर पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर मूरतध्वज, तुला राम व मोहम्मद ताज के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल में जुट गई है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *