मकान बेचने के नाम 70 हजार हड़पे, दो के विरुद्ध मुकदमा

KAUSHAMBI NEWS: सैनी कोतवाली के एक व्यक्ति ने मकान बेचने के नाम पर 70 हड़प लिए , पीड़ित महिला द्वारा रुपए वापस मांगने पर धमकी देने लगे , पीड़िता ने एसपी को शिकायती पत्र देकर कार्यवाही की मांग की है । पीड़िता की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है । फतेहपुर जनपद के धाता निवासी उर्मिला देवी पत्नी कमलेश कुमार ने पुलिस अधीक्षक कौशांबी को शिकायती पत्र देकर बताया कि दो व्यक्तियों द्वारा उसे दूसरे का मकान दिखाकर पुत्र रवि कुमार से दो वर्ष पहले ऑनलाइन 70 हजार हड़प लिए , उर्मिला देवी का आरोप है कि मकान की रजिस्ट्री के लिए कहा तो हीलाहवाली करने लगे , जिसके बाद अपना पैसा वापस मांगने पर जान से मारने की धमकी देते हुए पैसा वापस करने से मना कर दिया , जिसकी शिकायत पुलिस से की लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हुई , एसपी के आदेश पर सैनी पुलिस ने टेडीमोड निवासी कमल सिंह व कंथुवा निवासी रमेश कुमार के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही में जुट गई है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *