Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University
KAUSHAMBI NEWS: सिराथू तहसील क्षेत्र के अजुहा कस्बे के वार्ड नं तीन शांतिनगर की रहने वाली शिवदुलारी पत्नी स्वर्गीय मदनलाल ने पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी को प्रार्थना पत्र देकर अपनी पुश्तैनी भूमि पर अवैध कब्ज़े की कोशिश का गंभीर आरोप लगाया है।
शिव दुलारी ने पुलिस को बताया उसकी सहसंक्रमणीय भूमि में कस्बे का एक व्यक्ति एवं उसके सहयोगियों द्वारा जबरन कब्ज़ा करने की कोशिश की जा रही है। शिवदुलारी का कहना है कि आरोपियों ने बिना अनुमति उसके हिस्से की जमीन पर 3 ट्रक बालू डाल दिया। जब उसने और उसके बेटों ने विरोध किया तो गाली-गलौज, झगड़ा और जातिसूचक शब्दों का प्रयोग भी किया गया। पीड़िता ने आरोप लगाया कि आरोपी पक्ष सरकारी भूमि बताकर उसके वैध हिस्से की जमीन हड़पना चाहता है और दबंगई के बल पर कब्ज़ा जमाने का प्रयास कर रहा है। पीड़ित महिला ने पुलिस अधीक्षक से मांग की है कि उसकी भूमि को तत्काल अवैध कब्ज़े से मुक्त कराते हुए आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। साथ ही उसने अपनी तथा परिवार की सुरक्षा को लेकर भी चिंता व्यक्त की है।