उद्यमी का 50 लाख रुपये वापस, उद्योग बंधु बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्देश

FATEHPUR NEWS: जिले में औद्योगिक विकास को गति देने और उद्यमियों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से जिला उद्योग बंधु की बैठक कलेक्ट्रेट स्थित महात्मा गांधी सभागार में मुख्य विकास अधिकारी पवन कुमार मीना की अध्यक्षता में हुई। बैठक में निवेश मित्र पोर्टल पर प्राप्त लंबित आवेदनों के निस्तारण में तेजी लाने के निर्देश दिए गए। मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना और एक जनपद एक उत्पाद योजना के लाभार्थियों के लंबित ऋण आवेदन तुरंत स्वीकृत कराए जाएं। उन्होंने बैंकों को नियमानुसार लाभार्थियों को समय से ऋण उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। बैठक में मे. आकांक्षा ट्रेडर्स द्वारा आईसीआईसीआई बैंक पर दर्ज धोखाधड़ी प्रकरण पर अहम निर्णय सामने आया। जिला प्रशासन के हस्तक्षेप से उद्यमी के 50 लाख रुपये वापस कराए गए, जिसके लिए उद्यमियों ने प्रशासन का धन्यवाद व्यक्त किया। औद्योगिक क्षेत्र मलवा में जर्जर विद्युत पोल और लाइनों को शीघ्र स्थानांतरित करने के निर्देश अधिशाषी अभियंता विद्युत को दिए गए। वहीं औद्योगिक इकाइयों से प्राप्त शिकायतों को प्राथमिकता से निस्तारित करने पर जोर दिया गया। इस दौरान आईजीएल कंपनी द्वारा उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की जानकारी दी गई और मुख्य विकास अधिकारी ने कंपनी प्रतिनिधि को उद्योग कार्यालय में कार्यशाला आयोजित करने के निर्देश दिए ताकि इच्छुक उद्यमी लाभान्वित हो सकें। बैठक में उपायुक्त उद्योग, सीओ नगर, लीड बैंक मैनेजर, जिला उद्यान अधिकारी, सीएफओ, आईजीएल प्रतिनिधियों सहित उद्यमी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *