भाजपा जिलाध्यक्ष अन्नू श्रीवास्तव से व्यापार मंडल प्रतिनिधि मंडल ने की मुलाकात

प्रतिनिधि मंडल ने रखी व्यापारियों की समस्याएं
FATEHPUR NEWS: सोमवार को सर्किट हाउस (डाक बंगले) में जन उद्योग व्यापार मंडल उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष चन्दन सिंह चौहान के नेतृत्व में संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों का प्रतिनिधि मंडल भाजपा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष अन्नू श्रीवास्तव से मिला। प्रतिनिधि मंडल ने जिलाध्यक्ष का स्वागत करते हुए फतेहपुर के व्यापारियों को व्यापर संचालन में आने वाली विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया।
प्रदेश अध्यक्ष चन्दन सिंह चौहान ने व्यापारियों के समक्ष आने वाली प्रशासनिक एवं शासन स्तर की बाधाओं को प्रमुखता से रखा। इस पर जिलाध्यक्ष अन्नू श्रीवास्तव ने भरोसा दिलाया कि व्यापारियों को किसी भी प्रकार की समस्या नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि शासन-प्रशासन से जुड़े मामलों में आवश्यक सहयोग प्रदान किया जाएगा तथा समस्याओं का निस्तारण प्राथमिकता से कराया जाएगा। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष ने यह भी आश्वासन दिया कि सरकार द्वारा समय-समय पर दी जा रही योजनाओं का लाभ सही ढंग से व्यापारियों तक पहुंचाया जाएगा, जिससे व्यावसायिक गतिविधियों को बढ़ावा मिले और व्यापार सुरक्षित एवं सुगम हो सके। प्रतिनिधि मंडल में अधिवक्ता मंडल के प्रदेश अध्यक्ष रामराज गांधी, प्रदेश उपाध्यक्ष अभिषेक रायजादा, जिला उपाध्यक्ष राकेश मौर्य, जिला उपाध्यक्ष देवेन्द्र सिंह (सोनू ठाकुर), जिला प्रवक्ता राजा सिंह कछवाह, रामदास पाल, रामशंकर पाल तथा प्रयागराज जनपद के जिला प्रभारी डॉ. विजय नाथ कुशवाहा मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *