विश्व मानसिक मंदता दिवस पर दिव्यांग बच्चों को वितरित किए उपहार, बच्चों में दिखी खुशी

FATEHPUR NEWS: इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी के तत्वावधान एवं डॉ. सत्यनारायण सेवा फाउंडेशन के संयोजन में विश्व मानसिक मंदता दिवस मनाया गया। चेयरमैन फतेहपुर एवं कार्यकारिणी सदस्य डॉ. अनुराग श्रीवास्तव ने बचपन डे-केयर सेंटर पहुँचकर दिव्यांग बच्चों के साथ यह दिवस मनाया। कार्यक्रम के दौरान डॉ. अनुराग श्रीवास्तव ने 35 दिव्यांग बच्चों को फल, बिस्किट, चॉकलेट सहित विभिन्न खाद्य सामग्री तथा कॉपी, पेंसिल, रबर, कटर आदि पठन-पाठन सामग्री भेंट की। उपहार पाकर बच्चों के चेहरों पर खुशियाँ झलक उठीं। इस अवसर पर डॉ. अनुराग ने कहा कि मानसिक दिव्यांगता अन्य दिव्यांगताओं की अपेक्षा अधिक गंभीर होती है, क्योंकि दृष्टिबाधित या श्रवणबाधित बच्चे इशारों में अपनी बात समझ लेते हैं, जबकि मानसिक रूप से दिव्यांग बच्चों को समझाना और उनकी आवश्यकताओं को जानना चुनौतीपूर्ण होता है। उन्होंने कहा कि बचपन डे-केयर सेंटर इस सेवा कार्य को अत्यंत समर्पण के साथ निभा रहा है। सेंटर के समन्वयक पवन तिवारी ने डॉ. अनुराग के इस सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में आजीवन सदस्य श्रीमती वर्षा श्रीवास्तव, अभिनव श्रीवास्तव, चैतन्य कुमार (संयोजक दिव्यांग प्रकोष्ठ, रेडक्रॉस), विशेष शिक्षक अनिल कुमार, प्रीति, मनीषा और रामशंकर सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *