Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University
फिरोज़ खान ने बताई सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा की नीति
FATEHPUR NEWS: उत्तर प्रदेश शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा अभियान के तहत आज एबी इंटरनेशनल स्कूल एवं प्राथमिक कंपोजिट विद्यालय बिलंदा में ट्रैफिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के प्रोजेक्ट डायरेक्टर पंकज यादव व त्रिवेणी संगम हाइवे प्राइवेट लिमिटेड प्रबंधन के निर्देशानुसार किया गया। कार्यक्रम में डिप्टी डायरेक्टर अमित माथुर, पुलिस उप निरीक्षक अरुण कुमार मौर्य और पुलिस उप निरीक्षक सतीश मौर्य उपस्थित रहे। इस दौरान छात्रों को यातायात नियमों की जानकारी दी गई और सड़क सुरक्षा की शपथ भी दिलाई गई। सीएसआर एवं सुरक्षा प्रबंधक फिरोज़ खान ने कहा कि बढ़ती सड़क दुर्घटनाएं चिंता का विषय बन चुकी हैं। दुर्घटनाओं को कम करने के लिए ट्रैफिक नियमों का पालन अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने बच्चों से अपील की कि वे स्वयं यातायात नियमों का पालन करें और अपने माता-पिता व आसपास के लोगों को भी जागरूक करें। कार्यक्रम के तहत बताया गया कि सड़क सुरक्षा शिक्षा ग्राम पंचायतों और स्कूलों में लगातार दी जाएगी, जिससे आम लोगों में जागरूकता बढ़े और सड़क दुर्घटनाओं की संभावना में कमी आ सके। इस अवसर पर सुरक्षा अधिकारी फैय्याज आलम, रूट पेट्रोलिंग टीम एवं विद्यालय का पूरा स्टाफ मौजूद रहा।