Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University
FATEHPUR NEWS: मिशन शक्ति फेज–5.0 अभियान के तहत सोमवार को जिलेभर में एंटी रोमियो टीमों ने महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा संबंधी जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार सिंह के निर्देश पर सभी थानों की टीमों ने बाजार, चौराहों, स्कूल-कॉलेज और सार्वजनिक स्थानों पर पहुंचकर अभियान चलाया।
अभियान के दौरान टीमों ने महिलाओं को विभिन्न सरकारी योजनाओं जैसे कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंशन, उज्जवला योजना, आयुष्मान भारत, सामूहिक विवाह योजना और बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ आदि के बारे में जानकारी दी। इसके अलावा सुरक्षा के लिए उपलब्ध हेल्पलाइन नंबरों—1090, 112, 181, 1930, 102, 108 और 1076 के प्रयोग करने का तरीका भी बताया गया। टीम ने पंपलेट बांटे और मोबाइल में पैनिक बटन की सुविधा का उपयोग समझाया। अभियान का उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं को आत्मनिर्भर बनाना, सुरक्षा संबंधी जानकारी देना और जरूरत पड़ने पर तत्काल सहायता उपलब्ध कराना है।