विधायक ऊषा मौर्य ने बहेरा सादात में चलाया एसआईआर जागरूकता अभियान

FATEHPUR NEWS: हुसैनगंज की विधायक एवं समाजवादी पार्टी की नेत्री ऊषा मौर्य ने ऐरायां ब्लॉक के बहेरा सादात गांव में एसआईआर जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों को विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) फॉर्म भरने के लिए प्रेरित किया और इसके उद्देश्य, लाभ एवं महत्व की जानकारी दी।
विधायक ऊषा मौर्य ने कहा कि एसआईआर अभियान का उद्देश्य प्रत्येक नागरिक का नाम मतदाता सूची में सही तरीके से दर्ज कराना है, जिससे मतदान के अधिकार में किसी प्रकार की बाधा ना आए। कार्यक्रम में उन्होंने समाजवादी पार्टी की नीतियों, भविष्य की रणनीतियों और पीडीए से जुड़कर संगठन को मजबूत बनाने की बात भी कही। उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की सोच को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया और अधिक से अधिक लोगों को सपा से जुड़ने की अपील की। इस दौरान पार्टी पदाधिकारी, स्थानीय कार्यकर्ता एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *