Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University
MIRZAPUR NEWS: (शाहिद वारसी) स्वदेश विकास ट्रस्ट, लखनऊ द्वारा राजदीप महाविद्यालय, कैलहट, मिर्जापुर के सभागार में आयोजित वार्षिक समारोह के अवसर पर पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अनिल कुमार सिंह ‘ग्रीन गुरु’ को “मीरजापुर गौरव सम्मान” से सम्मानित किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जनपद न्यायाधीश अरविन्द कुमार मिश्र ने यह सम्मान प्रदान किया। अनिल कुमार सिंह पिछले 01 जुलाई 2015 से लगातार प्रतिदिन पौधरोपण कर पर्यावरण रक्षा के क्षेत्र में सराहनीय योगदान दे रहे हैं। सम्मान समारोह के दौरान ग्रीन गुरु ने जनपद न्यायाधीश अरविन्द कुमार मिश्र को इंसुलिन का पौधा भेंट किया। इस अवसर पर उनके निरंतर अभियान के 3813वें दिन के अवसर पर राजदीप महाविद्यालय परिसर में पर्यावरण शुद्धिकरण अभियान के तहत गुग्गुल, ऑल टाइम स्पाइस प्लांट तथा बारहमासी सहजन के पौधों का रोपण किया गया। पौधरोपण कार्यक्रम में ई. राज बहादुर सिंह (प्रबंधक, राजदीप महाविद्यालय), अशोक सिंह (पूर्व खिलाड़ी), रामराज, चौधरी रमेश सिंह, प्रह्लाद सिंह, राम अवध सिंह एवं अजय बहादुर सिंह उपस्थित रहे।