Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University
MIRZAPUR NEWS: भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय पर जिला उपाध्यक्ष श्याम सुन्दर केसरी की अध्यक्षता में सोमवार को मतदाता गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई । कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश की मंत्री मीना चौबे उपस्थित रही । कार्यक्रम का संचालन कर रहे जिला महामंत्री एवं मतदाता गहन पुनरीक्षण अभियान के जिला संयोजक रवि शंकर पाण्डेय ने आये हुए मुख्य अतिथि एवं सभी मंचासीन जनप्रतिनिधियों व पदाधिकारियों का स्वागत अभिनंदन करते हुए पूरा समय मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश मंत्री को दिया। मुख्य अतिथि ने बताया कि एसआईआर सम्बन्धी महत्वपूर्ण अभियान में लगाये गये जिले के सभी वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं के साथ–साथ सभी जनप्रतिनिधिगण अपने–अपने बूथों के साथ अन्य बूथों पर भी जाकर बीएलए-2और बूथ अध्यक्षों एवं बूथ प्रवासियों के साथ बैठकर जो मतदाता छूटे हुए हैं उन्हें चिन्हित कर उनका फॉर्म भरवाकर बीएलओ के साथ ऑनलाइन कराने में मदद करें । प्रत्येक बूथ पर शत प्रतिशत एसआईआर किया जाए इसकी समीक्षा करें । साथ में लगाये गये जनप्रतिनिधिगण से आग्रह किया कि सभी जनप्रतिनिधि अपने–अपने कार्यकर्ताओं के साथ प्रत्येक बूथों पर उनका सहयोग करें, किसी प्रकार की समस्या न होने पाये। उक्त कार्यक्रम में प्रमुख रूप से विधायक मड़िहान रमाशंकर सिंह पटेल, विधायक नगर रत्नाकर मिश्र, विधायक मझवां शुचिस्मिता मौर्या, जिला महामंत्री व बीएलए-1मड़िहान दिनेश वर्मा, जिला सह संयोजक/बीएलए-1 नगर चन्द्रांशु गोयल, जिला मीडिया प्रभारी व बीएलए-1 मझवां ज्ञान प्रकाश दूबे, बीएलए-1 चुनार डॉ0 विजय सिंह, मतदाता गहन पुनरीक्षण टीम के सदस्य मनोज सिंह, प्रमोद कुमार पाण्डेय, राकेश कुमार बिन्द, डॉ0 अमित सिंहा, दिलीप पटेल, श्याम सिंह, रामशिरोमणि मौर्य, बिना सिंह, सुनीता शर्मा, गीता यादव के साथ आई0टी0 से वीरेन्द्र कुमार मौर्य वीरू उपस्थित रहे । उक्त जानकारी जिला मीडिया प्रभारी ज्ञान प्रकाश दूबे ने दिया।