निघासन बार संघ ने सबसे ज्यादा पावर लगाने वाले तीन सम्मानित अधिवक्ताओं को किया सम्मानित

LAKHIMPUR KHERI NEWS : निघासन तहसील बार संघ में बार अध्यक्ष अम्बरीष श्री वास्तव व मंत्री त्रिभुवन लाल यादव के नेतृत्व में तहसील बार संघ में सम्मान समारोह का किया गया आयोजन। जिसमें समस्त सम्मानित अधिवक्तागण मौजूद रहे। इसी क्रम में एक वर्ष में सबसे ज्यादा पावर लगाने वाले तीन सम्मानित अधिवक्ताओं को सम्मानित किया गया जिसमें पहले नंबर पर संजीव कुमार भाटिया व दूसरे नंबर पर अख्तर अली व तीसरे नंबर पर रवि गुप्ता  रहे। सबसे ज्यादा पावर लगाने वाले तीनों अधिवक्ताओं को फूल माला व अंग वस्त्र डाल कर वरिष्ठ अधिवक्ताओं ने सम्मानित किया। सम्मानित किए गए अधिवक्ताओं ने सम्मान पाकर उनके अंदर एक नई ऊर्जा व उत्साह का मनोबल बढ़ते हुए ओर अधिक लगन और मेहनत से कार्य करने की ठानी। बार संघ में बैठे अन्य सम्मानित अधिवक्ताओं के अंदर भी इस उत्साह बढ़ा व इस सम्मान से प्रेरणा ली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *