आबकारी विभाग का चला हंटर दस अभियोग पंजीकृत

LAKHIMPUR KHERI NEWS: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार ने स्पष्ट कर दिया है कि अवैध शराब माफिया के लिए प्रदेश में न तो कोई जगह है और न ही कोई ढिलाई जिसको देखते हुए अवैध कच्ची शराब माफियाओं की कमरतोड़ कार्यवाही करने के लिए आबकारी विभाग ने कमर कस ली इसी दौरान आबकारी आयुक्त के आदेश के अनुपालन में उप आबकारी आयुक्त ई.आई.बी. एवं उप आबकारी आयुक्त लखनऊ प्रभार के मार्ग दर्शन में जनपद के कई थाना क्षेत्र के इलाके में ईआईबी हरिओम सिंह के नेतृत्व में आबकारी निरीक्षक हरेंद्र सिंह आबकारी स्टाफ थाना धौरहरा पढुआ निघासन मझगईं व भीरा के कई संदिग्ध गांवों में दबिश की गई दबिश के दौरान कुल 235 लीटर अवैध मदिरा बरामद करते हुए 2900 सौ किग्रा लहन नष्ट किया गया व लहन में प्रयोग किये गए उपकरणों को भी नष्ट किया इस दौरान आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में दस अभियोग पंजीकृत किए गये।आबकारी विभाग की ताबड़तोड़ कार्यवाही से अवैध कच्ची शराब बनाने व बेचनें वालों में हड़कंप मचा हुआ बरहाल आबकारी विभाग के उच्च अधिकारियों की कार्यवाही जन समुदाय के लिए पेरासिटामोल का काम किया जबकि अवैध कच्ची शराब माफियाओं के दांत खट्टे होते नजर आये।कार्यवाही लगातार जारी रहेगी। आबकारी विभाग के उच्च अधिकारी व सहायक आबकारी आयुक्त ईआईबी हरेंद्र सिंह ने बताया की अवैध शराब माफियाओं पर लगातार कार्यवाही जारी रहेगी शासन की मंशा के अनुरूप आबकारी विभाग कार्यवाही करने में जरा भी कोताही नहीं बरतेगा आज की कार्यवाही में दस अभियोग पंजीकृत किये गए 235 लीटर अवैध शराब व 2900 किलोग्राम लहन नष्ट किया गया साथ ही उपयोग किए गए उपकरणों को नष्ट किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *